शुभम कुमार साहू हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
लोहरदगा, अगस्त 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला पुलिस ने चर्चित शुभम कुमार साहू हत्याकांड और उससे पहले हुई लूट व छिनतई के प्रयास की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे निवासी लाल रौशन नाथ शाहदेव और गुमला के घाघरा पतागाई निवासी हसमथ राजा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों द्वारा 30 जुलाई की शाम पहले अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में लूट का प्रयास किया गया। इसके बाद पतराटोली स्थित पेट्रोल पंप पर छिनतई की कोशिश की और फिर प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार साहू को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर एसआईटी का गठन कर लगातार छापेमारी करते हुए 36...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.