शुभम कुमार ने बिहार का गौरव बढ़ाया : अवधेश
पटना, जून 2 -- बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक एक हासिल करने पर शुभम कुमार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शुभम ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में पहला स्थान हासिल कर बिहार का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि शुभम गया के रहने वाले हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले शुभम के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और लगन है जो युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। यह भी पढ़ें- AC से परहेज, नोटबुक में बार बार लिखे 3 शब्द, टॉपर शुभम ने कैसे की थी JEE एडवांस्ड की तैयारी यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड में गर्व चौहान ने लहराया परचम
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.