कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में राइजिंग सुपर स्टार्स ने नाइस गोल्ड को चार विकेट से पराजित किया। टीम की जीत में शुभम दुबे ने शानदार आलराउंड प्रदर्शन किया। जाजमऊ स्थित एससीजी क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइस गोल्ड की पूरी टीम 23.2 ओवर में 185 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 58 रन, गोलू सिंह ने 26 रन और मो. तल्हा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम दुबे ने चार, मयंक शर्मा ने तीन, अभिषेक, आयुष गुप्ता और अनंत ने एक-एक विकेट लिया।जवाब में राइजिंग सुपर स्टार्स ने 22.4 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से शुभम दुबे ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। रंजीत बाबू ने नाबाद 27 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. तल्हा और आरिफ अब्बास ने तीन-तीन विकेट लिया। शु...