वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के घर और उसके सीए विष्णु अग्रवाल के आवासीय कार्यालय पर शनिवार दोपहर बाद तक ईडी की टीम जमी रही। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक करीब 30 घंटे तक ईडी ने छानबीन की। शुभम के घर से एक-एक सामानों की चेकिंग, कीमत आंकने से लेकर उनकी सूची तैयार की गई है। शुभम जायसवाल के बादशाहबाग कॉलोनी स्थित नए मकान पर ईडी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पहुंची थी। टीम ने शुक्रवार से शनिवार दोपहर बाद तक ऑडिट जारी रखी। टीम ने मकान निर्माण में लगी सामग्रियों मसलन टाइल्स, ग्रिल, दरवाजे, खिड़की, खिड़कियों के शीशे, पर्दे, फर्श पर लगी टाइल्स, बाथरूम में लगी सामग्रियों तक के दाम का आंकलन का ऑडिट किया है। शुभम के परिजनों की मौजूदगी में एक-एक कमरे खुलवाकर सघन तलाशी ली गई। कमरों में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.