शुभम और योगेश ने दौड़ में बाजी मारी
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' थीम के तहत मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। टेबल टेनिस में गौतम प्रथम, शुभम द्वितीय, सौरभ जोशी तृतीय, 100 किमी दौड़ में शुभम प्रथम, योगेश जोशी द्वितीय, लक्की बिष्ट तृतीय, तीन किमी दौड़ में योगेश जोशी प्रथम, गौतम द्वितीय, लक्की बिष्ट तृतीय, गोला फेंक में रजत बोहरा प्रथम, शुभम जोशी द्वितीय, कुनाल तृतीय, भाला फेंक में कुनाल प्रथम और पारस पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो.डॉ. कमरुद्दीन ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आलोक पाण्डे और योग प्रशिक्षक तनुजा के निर्देशन में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: मेदिनीपुर इंटर कॉलेज ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.