वाराणसी, मई 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में शुभम जायसवाल, उसके पिता समेत नौ आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया। तस्करी के इस मामले में पहली बार गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ है। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इसमें आदमपुर के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद, उसका पुत्र शुभम जायसवाल, पिशाच मोचन निवासी आजाद जायसवाल, भदवर निवासी महेश कुमार सिंह, सप्तसागर मंडी निवासी दिनेश यादव, ईश्वरगंगी निवासी आशीष यादव, चंदौली के चंदासी के कृष्णा नगर निवासी स्वप्निल केशरी, कानपुर के बेदीपुर (बिल्हौर) निवासी शिवाकांत (आरोपी गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किराये पर रहता था), गाजियाबाद के मकनपुर सनी चौक (इंदिरापुरम) निवासी सौरभ त्यागी आरोपी बनाए गए हैं।
मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.