नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है। मैच से पहले गिल चोटिल हो गए हैं। IND vs WI वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। 25 सितंबर को नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान मोहम्मद सिराज की एक गेंद शुभमन गिल की कोहनी में लग गई। गेंद इतनी तेज लगी कि कप्तान मैदान पर ही कहराने लगे। उन्हें दर्द में देख साथ बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली और मोहम्मद सिराज ने उनका हाल पूछा। बाद में उन्हें जरूरी उपचार मिले। गिल इसके बाद जब फिर से बैटिंग करने नहीं आए तो हर किसी की टेंशन बढ़ गई। यह भी पढ़ें- कोहली को तिरुवनंतपुरम में आज तक कोई नहीं कर पाया आउट, रिकॉर्ड ऐसा होश उड़ा देगादर्द से तड़पत...