शुभमन गिल पहले टेस्ट मैच में किस गेंदबाज को दे रहे हैं मौका? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दिया हिंट
गॉल, अगस्त 14 -- भारत के कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि शनिवार 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद साझा कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध और युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ में से किसी एक को चुनने को 'मुश्किल फैसला' बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी गिल ने गोलमोल ही जवाब दिया। भारत इस दौरे पर बाएं हाथ के तीन स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के साथ उतर रहा है। वहीं, चार तेज गेंदबाजों में सिराज की जगह लगभग तय है। आकिब नबी दौड़ में नहीं हैं, जबकि छह फुट पांच इंच लंबे गुरनूर बराड़ और उनसे एक इंच छोटे प्रसिद्ध कृष्णा के बीच चयन होना है। प्रसिद्ध सात टेस्ट खेल चुके हैं और उनके नाम 25 विकेट हैं।बराड़ पुरानी गेंद से शानदार, मगर....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.