नई दिल्ली, मई 29 -- गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दमदार शतक लगाया। इस शतक की बदौलत उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया है। शुभमन गिल का आईपीएल में ये पांचवां शतक है। गिल ने आईपीएल में 5वीं टीम के खिलाफ शतक ठोका है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी शतक लगाए। गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। राजस्थान द्वारा मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।शुभमन गिल का 5वां शतक गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुल्लांपुर में 53 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 104 रन ब...