नई दिल्ली, जून 14 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारत की जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल ही रहे, जिन्होंने 66 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। POTM का अवॉर्ड जीतकर गिल ने दिग्गज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। बता दें, बारिश से प्रभावित यह मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था। अफगानिस्तान ने भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा था, जिसे टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही चेज कर लिया।भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल ने सुनील गावस्...