कोलंबो, अगस्त 27 -- भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट गुरूवार को ड्रॉ समाप्त होने के बाद कहा कि हमने हरसंभव कोशिश की लेकिन किस्मत थोड़ा श्रीलंका के साथ थी। सोनल दिनुषा ने दोनों पारियों में दमदार शतक लगाया, जिसकी बदौलत फॉलोऑन खेलने के बावजूद श्रीलंका ने कड़ी टक्कर दी और मैच को आखिर तक लेकर गए और ड्रॉ करवाया। भारत ने पहला मैच 165 रनों से जीता था और इस तरह सीरीज भी 1-0 से अपने नाम की। दिनुशा की अगुवाई में श्रीलंका ने दूसरी पारी में जब 154 ओवर में नौ विकेट पर 429 रन बनाए थे तब दोनों टीम मैच ड्रॉ कराने पर सहमत हो गईं। इस समय श्रीलंका को 216 रन की बढ़त हासिल थी। यह भी पढ़ें- सोनल ने भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरा, फॉलोआन के बाद बचाई श्रीलंका की लाजश्रीलंका ने शानदार क्रिकेट खेली शुभमन गिल ने मैच के बाद इस बारे में पू...