शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब निशाने पर सचिन-कोहली; ODI में सबसे ज्यादा POTS
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- शुभमन गिल को IND vs WI वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारतीय कप्तान ने एक शतक और एक दोहरे शतक समेत वेस्टइंडीज के खिलाफ 334 रन बनाए। उनका औसत इस दौरान 167 का रहा। यह गिल के वनडे करियर का यह 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड को अपने नाम कर उन्होंने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा प्लेइंगयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में एमएस धोनी, युवराज सिंह और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है, अब उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ही हैं। बता दें, गिल ने यह सभी प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड 2022 के बाद जीते हैं, इस दौरान कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी 3 से ज्यादा बार इस अवॉर्ड को नहीं जीत पाया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि गिल कैसे पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.