नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 205 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ही 5 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि उनकी टीम को हार इसलिए मिली, क्योंकि बल्लेबाजी के समय डेथ ओवर्स के तीन ओवरों में उनकी टीम ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई। इसके अलावा उन्होंने वॉशिंगटन सुंदर के कैच छोड़ने पर भी बात की, क्योंकि विराट कोहली शून्य पर आउट हो सकते थे, जिन्होंने बाद में 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है, 16वें से 19वें ओवर तक, उन तीन ओवरों में, हम कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए और हमें उतने रन नहीं मिले जितने हम चाहते थे। मुझे लगता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.