नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अपने सालाना नमन अवॉर्ड समारोह में पूर्व क्रिकेटर और कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। राहुल द्रविड़ ने बतरौ क्रिकेटर और कोच लंबे समय तक टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दी है। बतौर खिलाड़ी अपने करियर में द्रविड़ ने 'द वॉल' का नाम कमाया था, वहीं बतौर कोच उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड क प 2024 का खिताब उठाया और टीम इंडिया के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारत अगले दो आईसीसी इवेंट -चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026- दोनों में विजयी रहा। यह भी पढ़ें- 'वर्ल्ड कप के 8 मैच में भी अगर तू 0 बनाएगा तो भी फाइनल में पहली गेंद खेलेगा' इंडियन एक्सप्रेस कि रिपोर्ट के अनुसार, रा...