शुभमन गिल को नहीं मिल पा रही है सर्वश्रेष्ठ टीम, कोच गौतम गंभीर ने खुद कबूला
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि हालिया समय में भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस एक प्रमुख समस्या बनकर उभरी है और यह भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही है, खासकर जब अगला वनडे विश्व कप सिर्फ एक साल दूर है। भारतीय टीम इस समय अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्याओं से जूझ रही है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी रिहैब पर हैं और उन्हें वापसी करने के लिए इंडिया ए मैचों का सहारा लेना पड़ रहा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल 2026 के दौरान से ही फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं और टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में उन्होंने सफल वापसी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.