शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली टी20 टीम में जगह? कुछ समय पहले थे कप्तानी के दावेदार; सामने आई बड़ी वजह
मुल्लांपुर, जून 7 -- चयन समिति ने टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल से कहा है कि वह 2027 वनडे विश्व कप चक्र तक लाल गेंद और 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता दें ताकि वे आगे के बड़े टूर्नामेंट के लिए तरोताजा रहें। शनिवार को ब्रिटेन दौरे और एशियाई खेलों के लिए टी20 टीम का ऐलान किया गया और भारतीय टेस्ट कप्तान गिल को इसमें शामिल नहीं किया गया क्योंकि उनके पास व्यस्त कैलेंडर में दो बड़े आईसीसी टूर्नामेंट हैं। गिल ने हाल में खत्म हुए आईपीएल में 163 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट से 732 रन (उनके सभी सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) बनाए। लेकिन संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के टीम में होने के कारण किसी और अच्छे शीर्ष क्रम बल्लेबाज को शामिल करना मुश्किल है। यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत इतिहास रचने की दहलीज पर, टूटेगा सबसे तेज 100 छक्कों का वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.