नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों अपने खेल के साथ एक खास टेक डिवाइस को लेकर भी चर्चा में हैं। गिल न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल के AI फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस Temple को इस्तेमाल करते नजर आए। यह एक खास तरह का वियरेबल डिवाइस है, जिसे कलाई पर पहनने के बजाय माथे पर लगाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि यह शरीर में होने वाले तनाव और दिमाग तक पहुंचने वाले ब्लड फ्लो से जुड़ी जानकारी ट्रैक करने के लिए बनाया गया है। 29 अक्टूबर को ऑकलैंड में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुभमन गिल के माथे पर यह डिवाइस नजर आया। रिपोर्ट के मुताबिक, गिल ने पूरे ट्रेनिंग सेशन के दौरान Temple पहना हुआ था। इस दौरान वह ईशान किशन और केएल राहुल के साथ नेट्स में ...