शुभमन गिल की GT के पास है वैभव सूर्यवंशी का तोड़? पिछले 2 मैचों में ये एक बात कॉमन
नई दिल्ली, मई 29 -- गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 का क्वालीफायर-2 आज यानी शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाना है। GT vs RR मैच में हर किसी की नजरें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली है। वैभव ने इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को इंप्रेस किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई। वह भले ही शतक से चूक गए हो, मगर अपनी 97 रनों की धुआंधार पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े। राजस्थान रॉयल्स आज भी उनसे कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। मगर आज उनके सामने गुजरात टाइटंस है, जिनका बॉलिंग अटैक इस सीजन सबसे शानदार रहा है। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप के लिए आज आर-पार की लड़ाई? वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.