नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- Sher E Punjab T20 League का पहला सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है, क्योंकि लीग फेज का आखिरी मैच बाकी है। इसके बाद दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आखिरी मैच से पहले दो ही टीमों ने आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि दो टीमों की किस्मत एक मैच के भरोसे है। यहां तक कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम फाजिल्का फाल्कन्स की नैया भी दूसरी टीमों के हाथ में है। ऐसे में उन पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का की टीम की कप्तानी आधिकारिक तौर पर शुभमन गिल के पास थी, लेकिन ज्यादातर मैचों में सनवीर सिंह कप्तान रहे हैं। हालांकि, फिर भी उनके नाम से ही यह टीम फेमस रही और अब सेमीफाइनल की रेस से बाहर भी हो सकती है। टीम ने 8 में से 4 ही मुकाबल...