शुभमन गिल की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट, केएल राहुल कर रहे हैं कप्तानी
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका XI तीन दिन के प्रैक्टिस मैच का आगाज आज यानी शुक्रवार, 7 अगस्त से हो गया है। श्रीलंका XI ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। भारतीय फैंस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब टॉस के लिए शुभमन गिल मैदान पर नहीं आए। बीसीसीआई ने कुछ देर बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभमन गिल की चोट पर अपडेट दिया। रिपोर्ट्स थीं कि गिल को प्रैक्टिस मैच के दौरान हाथ में चोट लगी है, इसकी पुष्टि अब बीसीसीआई ने भी कर दी है। यह भी पढ़ें- 'गलती छोटा शब्द, कुलदीप यादव को न खिलाना एक बड़ी भूल', गौतम गंभीर की हुई आलोचना बीसीसीआई के अनुसार, गुरुवार को इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान कैप्टन शुभमन गिल के दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। सावधानी के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप गेम के पहले दिन मैदान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.