नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- भारतीय कप्तान शुभमन गिल जब शुक्रवार को अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना कर रहे थे तो नेट पर एक ऊंची उठती हुई गेंद उनकी कोहनी पर जा लगी। गिल काफी दर्द में दिखाई दे रहे थे और उन्हें करीब 20 मिनट तक चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि नेट्स पर वापसी की और थ्रो डाउन का सामना किया, जिसके बाद भारत ने सत्र समाप्त किया। वहीं वेस्टइंडीज की टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नहीं उतरे। यह भी पढ़ें- वैभव को न्यूजीलैंड जाने से पहले मिली चुनौती, कोच बोले- हम भी देखते हैं कि.वेस्टइंडीज की टीम ने नहीं किया अभ्यास कुछ मिनट पहले अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साथ साथ लगे नेट्स में बल्लेबाजी की। ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज करीब 20 मिनट के बल्लेबाजी सत्र के दौ...