शुभमन गिल की कप्तानी पर पुजारा ने उठाया सवाल, बोले- बहुत जल्दी ऐसा किया, सीखना होगा
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल उठाया है। वह कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन गिल के डिफेंसिव होने से खुश नहीं हैं। भारत के 503/9 के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 पर सिमटी। भारत ने 213 रनों की बढ़त हासिल की और श्रीलंका को फॉलोऑन दिया। बुधवार को स्टंप्स तक भारत ने मेजबान टीम के दूसरी पारी में 229 रन पर छह विकेट झटके। श्रीलंका को 16 रन की मामूली बढ़त मिली।'बहुत जल्दी ऐसा किया, सीखना होगा' पुजारा ने सोनी स्पोर्ट्स पर चर्चा के दौरान कहा, ''अगर आप लंच और चाय के बीच का सेशन देखें, तो शुभमन का एक कप्तान के तौर पर टेस्ट हुआ। वह बहुत जल्दी डिफेंसिव हो गया। आगे उसे यहीं सीखना होगा। श्रीलंका के काउंटर अटैक से भारत थोड़ा हैरान था। यहीं आपको थोड़ी और हिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.