नई दिल्ली, जनवरी 3 -- आज विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पंजाब की जयपुर के जयपुरिया विद्यालय मैदान पर सिक्किम से भिड़ंत हो रही है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। हालांकि, जब पंजाब की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो सभी चौंक गए। स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल की घरेलू क्रिकेट में वापसी टल गई है। भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल सिक्किम के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि शुभमन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के लिए दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलेंगे। अर्शदीप शनिवार को खेल रहे हैं मगर स्टार क्रिकेटर शुभमन का प्लेइंग इलेवन से नाम गायब है।ये है शुभमन के बाहर बैठने का कारण स्टार स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, टीम सूत्रों ने बताया कि गिल को फूड पॉइजनिंग क...