नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड का दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले 2 टेस्ट मैच हारने के बाद आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ कोचिंग स्टाफ बदल दिया, खिलाड़ियों के फोन जब्त करवा लिए, मगर नतीजा नहीं बदला बल्कि सिचुएशन और खराब हो गई। एजबेस्टन में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 133 रनों पर ही सिमट गई, बाबर आजम समेत टॉप-5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पाकिस्तान की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसके टॉप-5 बल्लेबाज इंग्लैंड में पहली पारी में सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन; वैभव सूर्यवंशी को नुकसान, ईशान-तिलक टॉप-2 में पाकिस्तान के इस खराब प्...