शुभम, विवेक और आंचल बनी स्कूल टॉपर
सिमडेगा, मई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस सिमडेगा के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 92.6 प्रतिशत है। कला संकाय में स्कूल के शुभम कुमार ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं हिरण मांझी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। विज्ञान संकाय में विवेक कुमार साहू ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- 95% अंक के साथ दिशा पाणिग्रही बनी बीपीएस टॉपर प्रदर्शन के अन्य छात्र वाणिज्य संकाय में आंचल अग्रवाल ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त होने के बाद कला एवं वाणिज्य संकाय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.