नोएडा, मई 29 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ग्रेटर नोएडा के शुभकामना बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एक और चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई की तरफ से बिल्डर के खिलाफ यह दूसरी चार्जशीट है। चार्जशीट में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा के चाई-5 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-12 में हाउसिंग प्रोजेक्ट के नाम पर कंपनी के निदेशक पीयूष तिवारी के साथ निदेशक मंडल में शामिल लोगों ने खरीदारों से करोड़ों रुपये लेने के बाद भी घर नहीं दिया। सीबीआई की जांच के बाद दाखिल चार्जशीट के अनुसार इस बिल्डर कंपनी ने कथित तौर पर खरीदारों और निवेशकों को लुभाने के लिए साजिश रची। इसके तहत उन्होंने आवासीय इकाइयों से जुड़े झूठे वादे, गुमराह करने वाले बयान और फर्जी आश्वासन दिए। आरोप है कि कंपनी ने...