बदायूं, जनवरी 2 -- बदायूं। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस से मिलकर नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने एनपीएस खातों केअपडेशन , 28 मार्च 2006 से पूर्व विज्ञापन से ओपीएस में आए शिक्षकों की एनपीएस धनराशि को जीएफ में स्थानांतरित किए जाने एवं अवकाश तालिका निर्गत करने के लिए अनुरोध किया। डीआईओएस ने कहा कि जिन विद्यालयों की एनपीएस संबंधी पत्रावलियां प्राप्त हो गई हैं उनका मिलान किया जा रहा है। जिन विद्यालयों की पत्रावलियों का मिलान कर लिया गया है उनका भुगतान शीघ्र कर दिया जाएगा। एनपीएस का अपडेशन कार्य वरीयता में है। माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिला अध्यक्ष मुन्ना लाल शाक्य, जिला मंत्री अनिल पवार, जिला संयुक्त संगठन मंत्री गुड्डू सिंह यादव, अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव,कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.