शुभंकरपुर के राजद पंचायत अध्यक्ष का निधन
मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के शुभंकरपुर निवासी सरपंच पति सह राजद के पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र श्रीवास्तव (75) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे सरपंच पत्नी इंदु देवी, एक पुत्र और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बताया गया कि उनके एक पुत्र का निधन पूर्व में ही चुनाव के दौरान हो गया था। स्व. श्रीवास्तव के निधन पर पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने उनके घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इनके अलावा उप सरपंच सरिता देवी, पूर्व मुखिया किसुन पासवान, पूर्व मुखिया राजकुमार राम, पूर्व मुखिया बच्चन साह, भरत राय, दिलीप पटेल, केडी ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष विनोद राय, अजय साह, पंकज साह, विजय कुमार, बाली सहनी, मुन्नी देवी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.