शुद्ध सरसों तेल उत्पादन से हरिपुर की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
विकासनगर, जून 7 -- विकासखंड स्थित हरिपुर गांव में महिलाओं की मेहनत, लगन और सामूहिक नेतृत्व ने ग्रामीण उद्यमिता का एक प्रेरणादायक मॉडल स्थापित किया है। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन द्वारा संचालित कोल्ड एवं हॉट प्रेस्ड सरसों तेल यूनिट आज महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरी है। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के तहत स्थापित इस यूनिट से जुड़ी महिलाएं लकड़ी की घानी से कोल्ड प्रेस्ड तथा मशीन के माध्यम से हॉट प्रेस्ड तकनीक से शुद्ध सरसों तेल का उत्पादन कर रही हैं। विकास महिला क्लस्टर लेवल फेडरेशन ने रीप परियोजना के सहयोग से 10 लाख रुपये की लागत से सरसों तेल यूनिट स्थापित की। इसमें छह लाख रुपये परियोजना सहायता, तीन लाख रुपये बैंक ऋण और एक लाख रुपये महिलाओं के खुद के अंशदान से जुटाए गए। यह भी पढ़ें- शुद्ध सरसों तेल उत्पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.