सहारनपुर, जून 15 -- गंगोह। चिलचिलाती धूप व आग उगलते मौसम में भी ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे है। क्षेत्र में सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर मुफ्त नल कनैक्शन लगाकर शुद्ध पेयजल देने की सरकार की योजना भी ठेकेदार एवं अधिकारियों की उदासीनता के कारण धरातल पर साकार नहीं हो पा रही है।

जल टंकी निर्माण ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बुड्ढाखेड़ा में जल निगम द्वारा 567.77 लाख रुपये की लागत से 400 किलोलीटर क्षमता वाली पानी टंकी का 5 अप्रैल 2023 में निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। जिसे 4 अप्रैल 2024 को पूर्ण कराना प्रस्तावित था। लेकिन तय समय सीमा से दो वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी टंकी निर्माण अधर में लटका है। इतना ही नही गांव के अधिकांश हैंडपंप खराब पडे हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। आलम यह है कि जिन घरों में...