सोनभद्र, अगस्त 14 -- अनपरा,संवाददाता। हिन्द मजदूर सभा के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल बी एन सिंह अध्यक्ष कोयला श्रमिक सभा व केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एनसीएल की तीन प्रमुख परियोजनाओं खड़िया, दुधिचुआ और जयंत में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गयी। इस दौरान श्रमिकों ने परियोजना पदाधिकारियों के नेतृत्व में महाप्रबंधक कार्यालायों पर नारेबाजी की और जमकर आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाया कि आवास एवं खदान क्षेत्रों में साफ और सुरक्षित पीने के पानी की भारी किल्लत के खिलाफ यह विरोध शुरू हुआ है।प्रदर्शनकारियों ने नारे बाजी के साथ मुख्य मार्गों से होते हुए महाप्रबंधक कार्यालय तक रैली निकाली। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पानी की समस्या के तत्काल समाधान की मांग की गई।सुजीत सिंह केंद्रीय मीडिया प्रभारी ...