शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं
सहरसा, मई 17 -- महिषी एक संवाददाता । महिषी स्थित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में लोगों को पीने के लिए पानी की व्यवस्था की घोर कमी है। पेयजल की कमी के कारण लोगों को या तो बाजार से खरीदकर व चापाकल का पानी पीना पड़ता है। बता दें कि महिषी प्रखण्ड में कुल 19 पंचायत है। लोगों के अनुसार प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में प्रखण्ड क्षेत्र के लोग अपने विभिन्न कार्यों को लेकर यहां पहुंचते है। इन दिनों भीषण गर्मी को लेकर लोगों को प्यास भी लगती है, लेकिन विडम्बना यह है कि इन्हें यहां पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है। लोगों नए प्रखण्ड कार्यालय परिसर व पुराने प्रखण्ड कार्यालय में लगे चापाकलों का पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
चापाकल की स्थिति सूत्रों के अनुसार नए परिसर में दो चापाकल लगा हुआ है, जिसमें फिलहाल एक खराब है। पुराने परिसर में तीन चापाकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.