गाजीपुर, मई 10 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। भदौरा ब्लाक के उसिया गांव में केंद्र सरकार की 'हर घर जल' योजना के तहत बन रही पेयजल टंकी का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, लेकिन अबतक अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य लंबे समय से कार्य बंद पड़ा है। सिर्फ टंकी की नींव और बोरिंग कर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने बताया कि दो साल बीत जाने के बाद भी योजना पूरी नहीं हो सकी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- हर घर नल योजना को मिलेगी रफ्तार, मिलेगा शुद्ध जल जल निगम के सहायक अभियंता दिवाकर विक्रम सिंह ने बताया कि उसिया गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे ...