शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य का आधार : डॉ. मणिंद्र मोहन
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- पंतनगर। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद (बायोटेक विभाग) में पंतनगर इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण कर जैव प्रौद्योगिकी की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिक डॉ. मणिंद्र मोहन ने टिश्यू कल्चर, आण्विक जीवविज्ञान, हाइड्रोपोनिक तकनीक तथा जल एवं मिट्टी परीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुद्ध जल अच्छे स्वास्थ्य का आधार है। मानसून में दूषित पानी से फैलने वाली हेपेटाइटिस, टायफाइड जैसी बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर पीने की सलाह दी। साथ ही विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी में उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.