बोकारो, मई 20 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी की ओर से तेनुघाट स्थित जल संसाधन विभाग अतिथि गृह में गोमिया विधानसभा स्तरीय एसआईआर एवं बीएलए-2 बूथ स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं बूथों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, बूथ स्तरीय पदाधिकारी और संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी करना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं को तकनीकी एवं संगठनात्मक रूप से तैयार करना था। मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर प्रक्रिया एवं बीएलए-2 की जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची...