मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर करहल रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का अभिषेक किया गया। नवकार मंत्र का सामूहिक जाप का शुभारंभ अरुण कुमार जैन, सुशील, राहुल, रेखा व निशंका जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया। संजीव जैन व आरती जैन ने पंच परमेष्ठि की स्तुति व मंगलाचरण पर णमोकार मंत्र का जाप किया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। महामंत्री विशाल जैन ने बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का शाश्वत, अनादि और मूल मंत्र है। जो अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय व साधु। इन पांच परमेष्ठियों के गुणों को नमन करता है। यह मंत्र आत्मशुद्धि, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा व अहिंसा के प्रसार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मंत्र किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि शुद्ध आत्मा की शक्ति का आह्वान करता है। वैश्विक संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.