विकासनगर, अगस्त 31 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी दौरे के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सोमवार को पछुवादून में फूट पड़ा। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पछुवादून, जौनसार में कोतवाली का घेराव कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कथित शुद्धीकरण की घटना को जातिगत भेदभाव की मानसिकता बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विकासनगर में कोतवाली का घेराव के दौरान पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है। ऐसे में किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके साथ भेदभाव करना या उसके कार्यक्रम के बाद किसी स्थान का कथित रूप से शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। कांग्रेसियों...