नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी Purification Row Timeline: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण से पूरे उत्तराखंड में सियासत तेज हो गई है। इस मामले में लगातार विरोध और दबाव के बीच आखिरकार 80 से ज्यादा शिकायतों के बाद पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। शुद्धीकरण के विरोध में कांग्रेस और दलित समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेशभर के थानों में प्रदर्शन किए। 80 से ज्यादा तहरीरें थानों में दी गईं। अब हल्द्वानी में महिला अधिवक्ता अंजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि शिकायतें काफी हैं। एक व्यक्ति ने एक बार में कई अधिकारियों को मेल पर भी शिकायतें की हैं। उत्तराखंड भर में कांग्रेसियों द्वारा दी गई 80 से ज्यादा...