शुद्धीकरण के विरोध में किसान महासभा का धरना शुरू
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित शुद्धीकरण किए जाने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रविवार से बुधपार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पांच दिवसीय अनशन के समापन के बाद पांच सितंबर को धरने का निर्णय लिया गया था। भारी बारिश के बावजूद धरने में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि रामलीला मैदान सार्वजनिक संपत्ति है। वहां जातिवादी आचरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने की किसी को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। अनशनकारी प्रवीण आर्य ने कथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मांग पूरी नहीं होने तक धरन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.