शुद्धीकरण के खिलाफ बुधपार्क में धरना जारी
हल्द्वानी, सितम्बर 7 -- हल्द्वानी। रामलीला ग्राउंड में कथित शुद्धीकरण के विरोध में विभिन्न संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन सोमवार को भी बुधपार्क में जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए आंबेडकर मिशन के अध्यक्ष जीआर. टम्टा, किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे और एडवोकेट संजय बघरवाल ने कहा कि यह कृत्य गैर-संवैधानिक होने के साथ समाज में नफरत फैलाने की साजिश है। प्रवीण आर्य, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, मूल निवासी संघ राज्य उपाध्यक्ष दीपक चनियाल, प्रदेश संगठन सचिव आरपी गंगोला, गोविंद राम गौतम, सुंदर लाल बौद्ध, एडवोकेट संजय बघरवाल, एडवोकेट गंगा प्रसाद, पीआर टम्टा, वेद प्रकाश, आकाश भारती, आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.