शुद्धीकरण कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस ने सौंपी तहरीर
पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- सल्ट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विश्व दत्त शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपी। हल्द्वानी रामलीला में हुई जनसभा के बाद कथित शुद्धीकरण का विरोध किया है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में विजय शंखनाद कार्यक्रम हुआ था। रैली के दो दिन बाद कुछ लोगों ने कार्यक्रम स्थल का शुद्धीकरण किया, जो पूरी तरह निंदनीय है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कृत्य समाज में वैमनस्यता फैलाते हैं और प्रशासन को सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए समय रहते कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान के कथित शुद्धिकरण मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.