हल्द्वानी, अगस्त 14 -- कमलेश कुमार हल्द्वानी। युवा कांग्रेस नेताओं ने सीओ सिटी को तहरीर सौंपकर रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के बाद शुद्धीकरण और फर्जी वीडियो मामले में जांच कराने की मांग उठाई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हवन-पूजन के माध्यम से मैदान के शुद्धिकरण की घटना सामने आई। प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि रैली के बाद एआई की सहायता से फर्जी वीडियो बनाकर समाज में नफरत फैलाने का प्रयास किया गया। उन्होंने पुलिस से वीडियो की तकनीकी जांच कराकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी पढ़ें- सनातन को बांटने की साजिश; खरगे के मंच में शुद्धिकरण पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग ...