रिषिकेष, सितम्बर 2 -- कांग्रेसियों ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद मंच के शुद्धीकरण को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने रायवाला थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में रायवाला थाने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा और आरएसएस समर्थित लोग हर जाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं और शासन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मंच का कथित रूप से यज्ञ-गंगाजल छिड़ककर शुद्धीकरण किए जाने के मामला आया। यह भी पढ़ें- शुद्धीकरण कार्यक्रम के विरोध में कांग्रेस ने सौंपी तहरीर लेकिन कई द...