शुद्धिकरण हवन पर गरुड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हल्द्वानी कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण हवन किए जाने के विरोध में बुधवार को युवक कांग्रेस ने गरुड़ के ऐतिहासिक गांधी चबूतरे पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की राजनीति समाज में व्याप्त भेदभाव को उजागर करती है। देश की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता मजबूत करने और जातिवादी मानसिकता खत्म करने की जरूरत है। बालकृष्ण ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। युवा कांग्रेस नेता धीरज कुमार ने कहा कि प्रगतिशील सोच के साथ सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस जातिगत और धार्मिक असमानता के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.