शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का अंबेडकर चौक से रविदास चौक तक मार्च
हरिद्वार, अगस्त 14 -- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण के विरोध में शुक्रवार को जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने ज्वालापुर में अंबेडकर चौक से रविदास चौक तक मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने घटना को दलित सम्मान और सामाजिक समानता के खिलाफ बताते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी नेता की जातिगत पहचान को लेकर शुद्धिकरण जैसी कार्रवाई सामाजिक न्याय के मूल्यों पर चोट है। मुरली मनोहर, संजय पालीवाल, संतोष चौहान और तीर्थ पाल रवि ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या दलित नेता के मंच पर आने से मंच अशुद्ध हो जाता है। यह भी पढ़ें- खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.