संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पर्व पर खोवा व पनीर की मांग बढ़ गई है। जिस अनुरूप खोवा और पनीर की मांग बढ़ती है उतना उत्पादन जिले में नहीं हो पाता है। यही कारण है कि इसे गैर जिलों से मंगाया जाता है। इसके शुद्ध होने पर संदेह रहता है। बाजार में खोवा या पनीर असली बिक रहा है या फिर नकली उसकी पहचान होना जरूरी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सतीश कुमार ने बताया कि विश्वसनीय प्रतिष्ठानों से खोवा और पनीर की खरीदारी करें। असली खोया हल्का दानेदार और प्राकृतिक खुशबू वाला होता है जबकि नकली खोया ज्यादा चिकना या अधिक सफेद दिखाई दे सकता है। उंगलियों की मदद से भी असली और नकली की पहचान की जा सकती है। उंगलियों से मसलने पर असली खोया हल्का तेल छोड़ता है और हाथ में चिपकता नहीं है स्वाद भी हल्का मीठा और दूध जैसा फ्लेवर दे...