मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- जनपद की प्रतिभावान खिलाड़ी एवं कोच शुचि कौशिक का चयन सेंट्रल जोन मल्टी-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता पांडुचेरी में 17 मार्च से तीन अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देश की छह जोनल टीमें भाग लेंगी, जिनमें सेंट्रल , नॉर्थ , ईस्ट , वेस्ट , साउथ और नॉर्थ ईस्ट जोन शामिल हैं। सेंट्रल जोन की टीम का चयन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, रेलवे, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। शुचि कौशिक के पिता राजेंद्र कुमार कौशिक रेलवे में कार्यरत हैं और उनकी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में है। इससे पहले भी वह उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच रह चुकी हैं। खेल जगत में उनका अनुभव...