शुचिता से कराएं परीक्षा, माफिया पर रखें नजर
प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित आरक्षी नागरिक व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की तैयारियों की समीक्षा की। आठ से 10 जून के बीच आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश अफसरों को दिए।डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को गोपनीय सामग्री को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्राप्त कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.