नई दिल्ली, अगस्त 20 -- कई दिन की बिकवाली के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल आया। सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को एक बार फिर शुगर कंपनियों के शेयर डिमांड में रहे। दरअसल, त्योहारी सीजन से पहले घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। इस वजह से सरकार ने चीनी स्टॉक रखने की सीमा को कड़ा कर दिया है। इस खबर के बीच, 20 अगस्त को कई बड़ी शुगर कंपनियों के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इनमें से कुछ शेयर पेनी कैटेगरी के हैं। इन शेयरों की कीमत 50 रुपये से भी कम है।किस शेयर का कैसा रहा परफॉर्मेंस -बजाज हिंदुस्तान के शेयर 10% तक चढ़कर 22.60 रुपये पर पहुंच गए। -धामपुर शुगर के शेयर 9% चढ़कर 191.90 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। -द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर 14% चढ़कर 55.20 रुपये तक पहुंच गए। यह शेयर ...