शुगर मिल में आने वाले गन्ना वाहनों से शहर में लगा जाम
शामली, मार्च 19 -- शामली। गुरूवार को शहर में भीषण जाम लगने से वाहन चालकों और शहर के लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पडा। त्यौहारी सीजन में जाम लगने से दुकानदारों पर भी इसका असर देखने को मिला। जाम के झाम में फंसे लोगों ने जिला प्रशासन से आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। रात और दिन के समय बूंदाबांदी होने से किसानों का खेतों में कार्य बाधित हुआ है। जिसके चलते त्रिवेणी ग्रुप की अपर दोआब शुगर मिल के किसान गुरूवार को अधिक मात्रा में गन्ना लेकर शामली मिल पहुंच गए। किसानों के गन्ना वाहन अधिक आने से मिल गेट पर गन्ना वाहनों की लंबी लंबी लाईने लग गई। जिससे शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम लगने से वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। बची कुची कसर शामली के धीमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.